मतदाता जागरूकता कार्यक्रम नवीन शासकीय महाविद्यालय भिभौरी में
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा भिभौरी महाविद्यालय में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम नवीन शासकीय महाविद्यालय भिभौरी, नियुक्त डेडीकेटेड एआरओ नायब तहसीलदार बेरला देशहलहरा की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वीप नोडल जीएस भारद्वाज ने बताया कि 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 1 जनवरी 2024 की स्थिति में व 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र.छात्राओं से ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म 6ए आवश्यक दस्तावेजों के साथ लिए जा रहे हैं।
ताकि महाविद्यालय में अध्यनरत पात्र सभी छात्र-छात्राओं के नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। कार्यक्रम में डॉ राम कृष्ण साहू बिसनाथ नेहा सिन्हा,अवनि दुबे, रेणूका सोनी, मौसमी पन्ना,नीलमणी मानिकपुरी, टिकेश्वरी साहू, अमित लाल साहू अतिथि व्याख्याता गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.