Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 18, 2024

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पहुंच रहा है नल से जल- विश्वनाथ सिंह पटेल

 जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पहुंच रहा है नल से जल- विश्वनाथ सिंह पटेल




आज विकसित भारत यात्रा तेंदूखेड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत शाहपुर एवं कनवास पहुंची।विकसित भारत यात्रा में माननीय विधायक विश्वनाथ सिंह जी पटेल ने कन्या एवं सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की कार्यक्रम में माननीय विधायक जी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की विकसित भारत यात्रा जो समाप्त होने की ओर है विकसित भारत यात्रा में आए सभी आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा एवं विधायक जी ने अधिकारी कर्मचारी सभी से निवेदन किया कि विकसित भारत यात्रा में जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका जल्द से जल्द निराकरण करे मोदी जी की सोच है कि भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की ओर है तो कोई भी व्यक्ति योजनाओ से वंचित ना रहे।आखिरी पंक्ति में भी बैठे व्यक्ति तक योजनाओ को लाभ पहुंचे ये मोदी जी की पहली प्राथमिकता है।साथ ही विधायक जी ने कहा कि एक लंबे  के इंतजार के बाद अयोध्या में आखिरकार करीब 500 साल बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान होने वाले है आज ये जयघोष सिर्फ सियाराम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्व भर में है। सभी देशवासियों को और विश्व भर में फैले करोड़ों भारत भक्तों को, राम भक्तों को, आज के इस पवित्र अवसर की कोटि- कोटि बधाई

एक लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में आखिरकार करीब 500 साल बाद राम मंदिर के लिए भूमिपूजन संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद पीएम ने देश को संबोधित भी किया। करीब 30 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आज पीएम मोदी रामलला के दर्शन करने पहुंचे और पहुंचते ही साष्टांग प्रणाम किया। आइए अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन पर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को शब्दशः पढ़ते हैं...

सियावर रामचंद्र की जय!


जय सियाराम।


जय सियाराम।


आज ये जयघोष सिर्फ सियाराम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा बल्कि इसकी गूंज पूरे विश्व भर में है। सभी देशवासियों को और विश्व भर में फैले करोड़ों भारत भक्तों को, राम भक्तों को, आज के इस पवित्र अवसर की कोटि-कोटि बधाई।

राम काजु कीन्हे बिनु मोहि कहाँ बिश्राम॥

भारत, आज,भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रच रहा है। कन्याकुमारी से क्षीरभवानी तक, कोटेश्वर से कामाख्या तक, जगन्नाथ से केदारनाथ तक, सोमनाथ से काशी विश्वनाथ तक, सम्मेद शिखर से श्रवणबेलगोला तक, बोधगया से सारनाथ तक, अमृतसर से पटना साहिब तक, अंडमान से अजमेर तक, लक्ष्यद्वीप से लेह तक, आज पूरा भारत,राममय है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक भी है। सदियों का इंतजार आज समाप्त हो रहा है। करोड़ों लोगों को आज ये विश्वास ही नहीं हो रहा कि वो अपने जीते-जी इस पावन दिन को देख पा रहे हैं।

बरसों से टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के भव्य राम मंदिर में विराजमान होने वाले है

बरसों से टाट और टेंट के नीचे रह रहे हमारे रामलला के लिए अब एक भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। टूटना और फिर उठ खड़ा होना, सदियों से चल रहे इस व्यतिक्रम से रामजन्मभूमि आज मुक्त हो गई है। मेरे साथ फिर एक बार बोलिए, जय सियाराम, जय सियाराम!!

हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के समय कई-कई पीढ़ियों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया था। गुलामी के कालखंड में कोई ऐसा समय नहीं था जब आजादी के लिए आंदोलन न चला हो, देश का कोई भूभाग ऐसा नहीं था जहां आजादी के लिए बलिदान न दिया गया हो। 15 अगस्त का दिन उस अथाह तप का, लाखों बलिदानों का प्रतीक है, स्वतंत्रता की उस उत्कंठ इच्छा, उस भावना का प्रतीक है। ठीक उसी तरह, राम मंदिर के लिए कई-कई सदियों तक, कई-कई पीढ़ियों ने अखंड अविरत एक-निष्ठ प्रयास किया है। आज का ये दिन उसी तप, त्याग और संकल्प का प्रतीक है।

राम मंदिर के लिए चले आंदोलन में अर्पण भी था तर्पण भी था, संघर्ष भी था, संकल्प भी था। जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से आज ये स्वप्न साकार हो रहा है, जिनकी तपस्या राममंदिर में नींव की तरह जुड़ी हुई है, मैं उन सब लोगों को आज नमन करता हूँ, उनका वंदन करता हूं। संपूर्ण सृष्टि की शक्तियां, राम जन्मभूमि के पवित्र आंदोलन से जुड़ा हर व्यक्तित्व, जो जहां है, इस आयोजन को देखने का सौभाग्य मिल रहा है।राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं। आप भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा, हमारी शाश्वत आस्था का प्रतीक बनेगा, हमारी राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा, और ये मंदिर करोड़ों-करोड़ लोगों की सामूहिक संकल्प शक्ति का भी प्रतीक बनेगा। ये मंदिर आने वाली पीढ़ियों को आस्था, श्रद्धा, और संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। इस मंदिर के बनने के बाद अयोध्या की सिर्फ भव्यता ही नहीं बढ़ेगी, इस क्षेत्र का पूरा अर्थतंत्र भी बदल जाएगा। यहां हर क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे, हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे। सोचिए, पूरी दुनिया से लोग यहां आएंगे, पूरी दुनिया प्रभु राम और माता जानकी का दर्शन करने आएगी। कितना कुछ बदल जाएगा ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राव वीरेन्द्र सिंह जी,मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा जी,मंडल महामंत्री सीमांत राजपूत जी,अखिलेश जैवार जी,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष आकाश राजपूत जी लोकेंद्र पटेल जी,अरविंद राजोरिया जी,शीतल राजपूत जी,प्रताप राजपूत जी,राजेन्द्र सिंह जी,नारायण सिंह जी,हेमंत जी,आशीष राजोरिया जी,सरपंच प्रीति राहुल राजपूत जी,पूर्व सरपंच सतेन्द्र जी, एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी पंचायत सचिव पटवारी रोजगार सहायक एवं सभी ग्रामीण जन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad