लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
तिल्दा नेवरा में उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा गैस सिलेंडर, हो रही मारा मारी
शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर के लिए मारा मारी चल रही है। हफ्तो पहले बुक किए गए सिलेंडर ग्राहकों तक डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं।
उक्त मामले पर संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि कई दिनों पहले बुक किए गए सिलेंडर ग्राहकों को समय पर नहीं मिल पा रहा है जिससे वे चूल्हा जलाने के लिए मजबूर हो गए हैं तथा शांभवी गैस एजेंसी (भारत गैस) संचालक से इस मामले पर शिकायत करने पर वे अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं और शार्ट सप्लाई का बहाना बता रहे हैं। अगर एजेंसी में सिलेंडर रखा भी रहता है तो ग्राहकों को सिलेंडर ना होना बता कर वापस भेज दिया जा रहा है। साथ ही श्री चौहान ने बड़े-बड़े होटलों, रेस्टोरेंट में एजेंसी के माध्यम से गैस सिलेंडरों की हो रही कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी बात कही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.