औंधी क्षेत्र हुआ राममय
कलश यात्रा निकाली गई,अक्षत कलश का हुआ वितरण
मोहला मानपुर अं.चौकी जिले केसुदूर वनांचल क्षेत्र औंधी मे
नगर वासी ग्रामवासी वनवासी क्षेत्र वासी ने औधी मे भव्य कलश यात्रा निकाली, वनांचल राम मय हुआ इसी अवसर पर औंधी क्षेत्र में औंधी, नेवरगांव ,नवागांव ,सीता गांव, मदनवाड़ा, कोहका मंडल के 30 गांव के कार्यकर्ता औंधी में भव्य शोभा यात्रा के साथ कलश यात्रा निकाली गई,
अक्षत कलश का वितरण किया गया ,और राजकट्टा की दंतेश्वरी माई मंदिर में सभी क्षेत्रवासी इकट्ठा होकर भगवान श्री राम के कार्य और क्षेत्र में 22 जनवरी को सभी गांव के मंदिर देवालय में धूमधाम से कार्यक्रम मनायेंगे। क्षेत्र के सभी राम भक्तों में अपार भक्ति व उत्साह देखने को मिला।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.