Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 18, 2024

संकट मोचन हनुमान ने जलाई लंका, चहुं लोक में बजा श्रीराम का डंका ।

 संकट मोचन हनुमान ने जलाई लंका, चहुं लोक में बजा श्रीराम का डंका ।




अमरकंटक - श्रवण उपाध्याय

              मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में तीन दिवसीय नाट्य प्रस्तुतियां किया गया । अयोध्या में भव्य श्रीरामलला मंदिर निर्माण से पहले भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन की प्रमुख घटनाओं और पात्रों पर केंद्रित तीन दिवसीय नाट्य प्रस्तुति समारोह नर्मदा उद्गम स्थल / पवित्र नगरी अमरकंटक के तीसरे और अंतिम दिन श्रीमती नीता वर्मा , छिंदवाड़ा की टीम द्वारा हनुमान लीला की प्रस्तुति के साथ मध्य प्रदेश शासन , संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरित लीला का आज समापन हो गया ।




आज की प्रस्तुति का केंद्रीय विषय हनुमान का पात्र था । श्री हनुमान के जन्म से लेकर श्रीराम जी की रावण पर विजय तक की सभी प्रमुख घटनाओं जैसे कि समुद्र लांघना , सीता माता का पता लगाना , अक्षय कुमार का वध ,लक्ष्मण के मूर्छित होने पर हनुमान जी द्वारा पूरा पर्वत उठाकर लाना और स्वयं श्री राम को अपना आराध्य मानकर उनका परमभक्त बनकर उनकी सेवा करना उन्हें सबसे अलग बनाती है । 




इसीलिए तो कहा जाता है कि अगर दुनिया श्रीराम से है तो श्रीराम हनुमान से हैं । प्रस्तुति पश्चात शांति कुटि आश्रम के महामंडलेश्वर श्री रामभूषण दास जी महाराज ने मध्य प्रदेश शासन और संस्कृति विभाग के इस आयोजन की जमकर सराहना की और साथ ही राममंदिर के निर्माण हेतु सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं । साथ ही ज़िला प्रशासन अनूपपुर के आधिकारिक व्यक्तियों द्वारा तीन दिवसीय समारोह के सभी कलाकारों और सहयोगियों के साथ मध्यप्रदेश शासन और संस्कृति विभाग का आभार व्यक्त किया गया ।

आम जनता ने भी आयोजन की सराहना की तथा आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शांति कुटी आश्रम के महंत श्री रामभूषण दास जी महाराज , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह , नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी , अमरकंटक विकाश प्राधिकरण की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती बविता सिंह , वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र तिवारी , पार्षद रोशन पनारिया , दिनेश द्विवेदी , प्रकाश दिवेदी , वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार उपाध्याय आदि सैकड़ों जनता जनार्दन , वरिष्ठ नागरीकगण , बच्चे , महिलाए , पुरुष भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आनंद प्राप्त कर सभी कलाकारों को बधाई प्रेषित की ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad