राजनांदगांव
परिवहन एवं यातायात विभाग का संयुक्त चेकिंग कार्यवाही, 10 वाहनों पर 13600 रूपये का चालान
छुरिया मंडई में यातायात रथ के माध्यम से लोगो को किया जागरूक
34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 28वें दिन दिन पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान सीजी 12 एके 7253, सीजी 28 के 6788, सीजी 08 एएफ 2487, सीजी 07 सीए 1075 वाहनो पर 7600 रूपये का ऑनलाईन चालान एवं अन्य 06 वाहनों पर 6000 रूपये का समन श्ुल्क रसीद काटा गया।
इसी प्रकार कुल 10 वाहनों से जुमला 13600 रूपये वसूला गया। साथ ही वाहनों के पीछे रेडियम टेप लगाया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने वाहन चालकों को समझाईश दिया गया। साथ ही यातायात रथ के माध्यम से प्रधान आरक्षक रोहित गजेन्द्र द्वारा रीवागहन, भानपुरी, कोपेडीह, तुमड़ीबोड़, केहका, मलईडबरी, कोलिहापुरी, तेन्दुनाला, महाराजपुर, चिचोला, पाटेकोहरा, लालूटोला, डुमरडीह, छुरिया मंडई में संगीत, अलाउंस एवं पाम्पलेट वितरण कर आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
राजनांदगांव यातायात पुलिस आम लोगो से अपील करती है कि नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। जिससे किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना न हो एवं किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि न हों।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.