अंडर 19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारत की 79 रनों से हुई हार
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
आस्ट्रेलिया ने भारत को अंडर 19 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को 79 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है।
आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50ओवर में 253रन सात विकेट खोकर बनाया और भारत को 254 रनों का लक्ष्य दिया ।लेकिन भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर आल आउट हो गई ।
2023 में भारत की सिनियर टीम को भी टेस्ट चेम्पियनशिप और वनडे विश्वकप फाइनल मुकाबले आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।
आस्ट्रेलिया ने 14 साल के बाद अंडर 19 विश्वकप का मुकाबला जीता है।
भारत ने 2000,2008,2012,2018,और 2022 में यह मुकाबले में विजय पाई थी।आस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम लगातार दूसरा अंडर 19 विश्वकप मुकाबला जीतने के इरादे को पूरा नहीं होने दिया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.