भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
छ.ग.प्रदेश-संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प
तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा
महामंडलेश्वर कृष्णानंद और श्री असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर. ।
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प -2024 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारंभ हुआ ।
इस मौके पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम, श्री टंकराम वर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री रोहित यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.