अब देवांगन समाज के युवाओं को मिलेगा नीट, आई आई टी और जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाओं की निःशुल्क क्लास
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन (छत्तीसगढ़)
देवांगन समाज के प्रदेश प्रभारी व युवा शक्ति के प्रमुख श्री चंद्रजीत देवांगन व रायपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के प्रमुख श्री आर. देवांगन के बीच हुए चर्चा में श्री चंद्रजीत देवांगन ने समाज के युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि देवांगन समाज के युवा बहुत ही प्रतिभाशाली हैं और उनके प्रतिभा का लाभ समाज को मिले इसके लिए आवश्यक है कि देश के प्रतिष्ठित मेडिकल आईआईटी और एम्स जैसे संस्थानों में ज्यादा से ज्यादा समाज के युवा प्रवेश लेकर राष्ट्र सेवा करें आगे उन्होंने कहा कि यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो तो वे अवश्य ही समाज को गौरवांवित करेंगे तथा अपने और अपने माता-पिता तथा समाज का नाम रोशन करेंगे, समाज के युवाओं व सामाजिक बंधु से अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में अवसर का लाभ उठाते हुए कोचिंग संस्था में प्रवेश कर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें। उनके प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से श्री आर. देवांगन जी ने उन्हें अपने संस्थान में निःशुल्क प्रवेश देने की बात पर सहमत हुए साथ ही प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए कोचिंग संस्थान से 9977 045 133 पर संपर्क कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.