Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 13, 2024

बच्चों और शिक्षकों को जान का खतरा, डर के बीच विद्यालय हो रहा संचालित भवन की खराब स्थिति के कारण अभिभावक बच्चों का स्कूल से कटवा रहे नाम विभाग देता है खजाने में रुपया नहीं होने का हवाला

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

 बच्चों और शिक्षकों को जान का खतरा, डर के बीच विद्यालय हो रहा संचालित

भवन की खराब स्थिति के कारण अभिभावक बच्चों का स्कूल से कटवा रहे नाम

विभाग देता है खजाने में रुपया नहीं होने का हवाला

सी एन आई न्यूज सिवनी उगली। 


अंकित जैतवार लगातर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलो के मुद्दे उठाते रहते हैं। पूर्व मे ही सिवनी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहबर्रा, माध्यमिक विद्यालय टिकरी बम्हनी की अव्यवस्थाओ के चलते प्रधानाचार्यो की शिकायत की थी और ऐसे ही अलग-अलग स्कूलों की कभी शिक्षा व्यवस्था को लेकर, तो कभी  स्वच्छता, भवन, परिसर की डामाडोल स्थितियों को लेकर शिकायत करते है।                    

ऐसा ही एक मामला केवलारी जनपद के उपतहसील उगली से लगभग 5 किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय सारसडोल का है, जहां विद्यालय मे कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित होती है। विद्यालय के भवन की स्थिति जीर्ण-शीर्ण हैं, जो नाले और तालाबों से घिरा हुआ है और बाउंड्रीवॉल टूटी हुई है, जिसके कारण बच्चों और शिक्षकों को जान का खतरा बना रहता है, इस डर के बीच विद्यालय संचालित हो रहा है।                                                     इस स्थिती की जानकारी सिवनी कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। साथ ही 181 मे भी इसकी शिकायत अनेकों बार की गई लेकिन इसका अब तक कोई सटीक समाधान नही किया गया, जिसके चलते 181 में शिकायत पर शिकायत जारी रखी, जिसका नतीजा ये हुआ की प्रशासन ने मरम्मत के लिए विद्यालय को प्रस्तावित कर दिया है, परंतु यह हवाला दिया जा रहा है कि विभाग के पास अभी खजाने में रुपया नही है, जिसके चलते विद्यालय की मरम्मत नही की जा सकती है।

विद्यालय का मरम्मत नहीं हुआ, तो धरने पर बैठेंगे-अंकित जैतवार

परंतु भवन की इस खराब स्थिति के कारण बच्चो के परिजन स्कूल से अपने बच्चो का नाम कटा कर अन्य निजी स्कूलों में नाम लिखा रहे हैं और गांव से दूर भेजने पर मजबूर है, जिसके कारण हर साल ग्रामीणों का एक मोटा पैसा उनके बच्चो की फीस में चला जाता है।

                   जिसके कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित होकर बहुत सारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसको लेकर अंकित जैतवार ने कहा है कि अगर 1 महीने के भीतर यदि शासन-प्रशासन विद्यालय के मरम्मत, नवीन भवन निर्माण के लिए कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाती है, तो ग्रामीणों के साथ ताला मार धरने पर बैठेंगे।

*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad