रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
गनियारी में हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
खरोरा.., 5 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ एवम प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम ग्राम गनियारी में सफलतापूर्वक हुआ संपन्न, कार्यक्रम में भरी संख्या में ग्रामवासी गण उपस्थित रहे ग्रामीणों में भरी उत्साह देखा गया कार्यक्रम दिनांक 9 से 11 फरवरी तक चला जिसमे विभिन्न प्रकार के संस्कार मुंडन , यज्ञोपवीत आदि कार्य किए गए आसपास के ग्रामीण गनियारी मुडपार, बंगोली ,असोंदा,आदि ग्रामों से ग्रामीण पहुंचे थे। खुबीराम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा ग्राम के सुख शांति के लिए कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम आनंदमय रहा । गायत्री परिवार आयोजनकर्ता गायत्री (प्रज्ञा) पीठ गनियारी ने बताया कि आज लोग अपनी धर्म संस्कृति को भूल रहे है लोग मांस, मदिरा, नशामे लिप्त हो रहे है , भारतीय संकृति को भूल रहे हैं उन्हें जागना पड़ेगा एकसाथ सब मिलकर हवन कार्य करे उद्देश्य से ग्रामवासियों के सहयोग से कार्य किया गया । गायत्री परिवार के द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के लिए किया गया यज्ञ का आयोजन। रायपुर से पधारे मुख्य पुजारी नरेंद्र आदिल ने बताया शांति कुंज हरिद्वार द्वारा उनके प्रतिनिधित्व में छत्तीसगढ़ में ही नही पूरे भारत में एसी टोली चला करती है परमपूज्य गुरुदेव के विचार का प्रसार करने के लिए चलती है प्रज्ञा पुराण कथा तथा यज्ञके माध्यम से यह कार्य करते हैं ताकि जीवन स्तर मे सुधार आए व्यक्तित्व का निर्माण हो समाज का निर्माण हो मानव देवतुल्य बन जावे। शांति पाठ कर भोजन प्रसाद वितरण किया गया बहुत ही हर्षोल्लास से कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए लोग।
बाईट-1 नरेंद्र
बाईट-2- प्रियंका वर्मा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.