Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 15, 2024

बजट सत्र - इंद्रशाह ने पंचायत एवं ग्रामीण, श्रम, गृह तथा जल संसाधन विभाग से पूछा सवाल विधायक मंडावी ने शासकीय स्कूल प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन पर उठाया सवाल जल संसाधन विभाग से तीन वर्षों में केवल एक कार्य को मिला प्रशासकीय स्वीकृति, बाकी अप्राप्त

 बजट सत्र - इंद्रशाह ने पंचायत एवं ग्रामीण, श्रम, गृह तथा जल संसाधन विभाग से पूछा सवाल





विधायक मंडावी ने शासकीय स्कूल प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन पर उठाया सवाल


जल संसाधन विभाग से तीन वर्षों में केवल एक कार्य को मिला प्रशासकीय स्वीकृति, बाकी अप्राप्त


मोहला: छत्तीसगढ़ विधानसभा के जारी बजट सत्र में मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने पंचायत एवं ग्रामीण, श्रम, गृह तथा जल संसाधन विभाग से जानकारी चाही उन्होंने "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के दौरान मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत ख्वास फड़की अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजन को शासकीय प्रांगण में आयोजित करने पर मंत्री से सवाल किया एवं इस मामले को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त किया उन्होंने कहा की शाला प्रांगण में जहां नौनिहाल पढ़ाई लिखाई का कार्य कर रहे है वहां शोर गुल से कार्यक्रम करना कहां उचित है? क्या इसमें शासन ने आदेश दिया है? और नहीं तो मोहला-मानपुर में कलेक्टर, डीईओ, बीईओ के निर्देश पर कैसे आयोजन हुआ? जवाब में मंत्री ने कहा की शासकीय स्कूलों में ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने का शासन से कोई विधिवत आदेश जारी नहीं किया गया है, मोहला-मानपुर विधानसभा के संदर्भ में किसी मातहत अधिकारी के द्वारा आदेश जारी नहीं किया गया था बल्कि विशेष ग्रामसभा में चर्चा कर शाला प्रांगण में बिना किसी व्यवधान के "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन किया गया था। विधायक मंडावी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलसंसाधन विभाग से मोहला मानपुर विधानसभा में बीते 2021- 22 से 2023-24 तक के बजट में किन किन स्थानों पर एनीकेट/स्टाप डेम निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है तथा प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी चाही जिस पर मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी दिया की मोहला मानपुर विधानसभा में चाही गई वित्तीय वर्ष में 27 जगहों पर स्टाप डेम निर्माण कार्य को शामिल किया गया है जबकि अभी तक केवल एक एनीकेट ढारनी का प्रशासकीय स्वीकृती प्राप्त हुआ है बाकी मांगो पर प्राथमिकता, तकनीकी साध्यता, बजट उपलब्धता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृती प्रदान किया जाएगा। 


मादक पदार्थों की तस्करी एवं बरामदगी पर पूछा सवाल

विधायक मंडावी ने विधानसभा में बीते तीन वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बरामदगी पर सवाल पूछा तथा कितनी गिरफ्तारी हुई तथा तस्करी रोकने हेतु प्रशासन के उपाय का जानकारी लिया। उपमुख्यमंत्री गृह विजय शर्मा ने जवाब दिया की सत्र 2022 तथा 2023 में 22 प्रकरणों में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 71.496 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है साथ ही पड़ोसी राज्यों के पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर तस्करों का सघन जांच किया जा रहा है। 


जिला निर्माण उपरांत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में श्रम विभाग से संचालित योजनाओं का जानकारी लिया तथा पंजीकृत श्रमिकों को उपलब्ध कराए गए योजनाओं के विषय में जानकारी लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad