Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 17, 2024

समय के साथ नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता - आईजी अंकित गर्ग

 समय के साथ नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता - आईजी  अंकित गर्ग





अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


 सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा पिछले माह से शुरू किये गये सड़क सुरक्षा माह का आज पीजी कॉलेज के सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल के गरिमामयी उपस्थिति मे समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें माह भर सरगुजा पुलिस द्वारा आमनागरिकों कों यातायात के नियमो के प्रति जागरूकता लाने हेतु किये गये प्रयासों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई। समापन समारोह के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात के नियमो का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य हैं लेकिन पुलिस के साथ साथ आमनागरिको की भी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। सिर्फ चालानी कार्यवाही करने से से यातायात व्यवस्था नही सुधरेगी, आमनागरिको कों ये ध्यान रखना होगा कि परिवार के सदस्य गलती ना दोहराये। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने विस्वास दिलाया कि यातायात नियमो के जागरूकता हेतु लगातार अवरेनेस कैंप चलायेंगे , यातयात नियमो का पालन करेंगे एवं यातायात के नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही करेंगे। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने विजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत सरगुजा पुलिस का अभियान चलाकर 15 जनवरी से 15 फ़रवरी तक कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं , जिससे क्षेत्र में रहने वाले आम नागरिक, छात्र-छात्रायें , ऑटो, बस चालको परिचालको सहित काफी संख्या में लोगों को इसका लाभ प्राप्त हुआ है। यातायात के नियमो की अवहेलना कर वाहन चलाने वाला व्यक्ति अपने एवं अपनी साथी के लिए खतरनाक तो होता ही हैं साथ ही सामने वाले वाहन चालकों के लिये खतरा बना रहता है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपील जारी कर कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति दायित्वों कों सिर्फ माह तक सीमित ना रहे , पूरा जीवन इसका पालन करें। यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों  को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय,अपर कलेक्टर सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुपलेश कुमार, एस.डी.एम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, ट्रैफिक शाखा प्रभारी विजय कुमार केवर्तय सहित छात्र-छात्रायें काफी संख्या में आम नागरिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad