गजल गायक पंकज उधास का निधन,मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
मुंबई -प्रख्यात गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबी बीमारी से जंग लड़ रहे थे,26 फरवरी 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली ।
27 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।
पंकज उधास ने गजल गाकर खूब नाम एवं शोहरत हासिल की। उन्हें चिट्ठी आई हैं, चांदी जैसा रंग है तेरा,थोड़ी थोड़ी पिया करो, ना कजरे की धार,जैसी बेहतरीन गजलें गाकर खूब नाम कमाया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है ।
CNI News -Purushottam joshi.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.