आगामी लोकसभा चुनाव में बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से मानिकपुरी पनिका समाज के "लोकप्रिय भाजपा युवा नेता श्री पुष्पेंद्र दास महंत
समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित मानिकपुरी के नेतृत्व में प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से टिकट की मांग कर जीत का किया दावा
सामाजिक जनों में हर्ष की लहर।
रायपुर छत्तीसगढ़। देश में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है!जिसके लिए टिकट के दावेदारों ने देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर टिकट की मांग की है।
इसी अनुक्रम में प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं, भाजयुमो,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ग्राम धनिया सीपत निवासी श्री पुष्पेंद्र दास महंत ने भी बिलासपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राज्य स्थित शीर्ष नेतृत्व से दिनांक 8 फरवरी 2024 को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर टिकट की मांग कर अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की है।
इस दौरान उन्होंने अपना , आवश्यक बायोडाटा के साथ , मांग पत्र भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह जी व पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री ओम माथुर जी के प्रतिनिधि को सौपा। इस दौरान
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे बिलासपुर संभाग के सामाजिक अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बिल्हा के श्री आगर दास मानिकपुरी,श्री दिनेश दास मानिकपुरी,महंत श्री रतन दास मानिकपुरी,युवा नेता श्री आकाश कुमार,लालखदान आदि के साथ बडी संख्या में सामाजिक व क्षेत्रीय जन बिलासपुर संसदीय क्षेत्र।
साभार:-प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ !




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.