Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 20, 2024

सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत

 लोकेशन तिल्दा नेवरा

रिपोर्टर  अजय नेताम



सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न केन्द्र सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत   




तिल्दा नेवरा   मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता अथवा संख्या ज्ञान) योजना का क्रियान्वयन समस्त प्राथमिक विद्यालयों में किया जा रहा है। इस योजना के तहत 3 वर्ष से 9 वर्ष तक के आयु के बच्चों (बालवाड़ी से तीसरी कक्षा तक) का वर्ष 2025-26 तक समग्र विकास करना है। 



          FLN योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अध्यापन कराया जा रहा है। सभी शालाओं में विद्यार्थी विकास सुचकांक तैयार किया गया है । जिसमें शासन द्वारा निर्धारित दक्षता हासिल करने वाले बच्चों का और कमजोर बच्चों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इसी सूची के आधार पर उक्त विद्यार्थियों का सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है कि सूची में उल्लेखित दक्षता को क्या वह बालक वास्तव में प्राप्त कर लिया है। इसे जांचने के लिए ही पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों और शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दिया गया है। इसी तारतम्य में आज शासकीय प्राथमिक शाला जंजगीरा में सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जंजगीरा के शिक्षक गोपाल प्रसाद वर्मा एवं  बसंत कुमार साहू साथ ही शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, पंच  राधेश्याम साहू और फूल दास चतुर्वेदी शामिल हुए। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान ही निरिक्षण करने के लिए संकुल केन्द्र मढ़ी के संकुल प्राचार्य  बी. साहू सर एवं संकुल समन्वयक  योगेश कुमार सर भी उपस्थित हुए। सामाजिक अंकेक्षण में शासकीय प्राथमिक शाला जंजगीरा के विद्यार्थी शाला द्वारा बनाए गए विकास सूचकांक के अनुसार ही दक्षता प्राप्त किए हुए हैं। केन्द्र सरकार की यह योजना विद्यार्थियों की बौद्धिक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त जानकारी गोपाल प्रसाद वर्मा ने हमारे संवाददाता को दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad