Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 10, 2024

पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो - सीएम साय

 पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो - सीएम साय  




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिये पुलिस अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है उसका कड़ाई से पालन करें। अपराध , नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। पुलिस निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करे। 



अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाहई करें , अगर इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो संबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी। पुलिस को लेकर अपराधियों के  मन में डर और आम जनता के मन में सेना की तरह सम्मान होना चाहिये। पुलिस का व्यवहार अपराधियों के लिये कठोर और आमजनों के लिये उतना ही नम्र एवं मृदु होना चाहिये।




                             उक्त बातें छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग की बड़ी बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आयोजित पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन में कड़े निर्देश देते हुये कही। उन्होंने आगे कहा कि अवैध शराब , जुआ , सट्टा जैसी सामाजिक बुराईयां समाज को अंदर तक खोखला कर देती हैं। जब युवा इससे प्रभावित होते हैं तो यह सर्वाधिक चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुये कहा कि यदि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगेगी तो ना केवल संबंधित जिले के पुलिस कप्तान बल्कि थाना स्तर के पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी।सीएम साय ने कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है , पुलिस अधिकारियों में यह अनुशासन दिखना चाहिये। जो अंततः अनुशासित और अपराध मुक्त समाज की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पीएम मोदी की दंड से न्याय की ओर की संकल्पना को स्थापित करने के लिये किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुये कहा कि नये कानून समयबद्ध तरीके से लागू हाे , यह सुनिश्चित किया जाये। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।उन्होंने संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर पुलिसकर्मियों के साथ खड़ी है और उनके सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।‌पुलिस के कल्याण के लिये सभी जरूरी कदम उठाये गये हैं।‌ समय पर पदोन्नति, आवास, जरूरी अधोसंरचना सहित संसाधनों की आपूर्ति के लिये हमने व्यवस्थायें की है , इसे आगे भी जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट का उल्लेख करते हुये कहा कि इस बजट में पुलिस विभाग के लिये बड़ी राशि आवंटित की गई है , यह बजट कानून का राज स्थापित करने में निर्णायक साबित होगा।


छग को शांति के टापू के रूप में करेंगे स्थापित - विजय शर्मा 


सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट में गृह विभाग को काफी कुछ मिला है। पिछले वर्ष के बजट की तुलना में गृह विभाग के बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बजट में नक्सल ऑपरेशन में जाने वाले जवानों के लिये राशन का बैग और स्पाईक रेसिस्टेंट शूज का प्रावधान किया गया है . इससे अब नक्सल ऑपरेशन में जाने वाले जवानों को सुविधा होगी। पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधाओं में वृद्धि के लिये भी इस बजट में प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के हृदय में बड़े अधिकारी से लेकर आरक्षक तक के अधिकारी के लिये समान रूप से संवेदना है। हम सबका कर्तव्य है कि अपराध   तो अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लें। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि समाज में वातावरण बने कि अपराध ही ना हो और इसी लक्ष्य के साथ अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पुलिस का कप्तान यह ठान ले कि जिले में अपराध ना हो, नशे का व्यापार ना हो तो वह बिल्कुल नहीं होगा। छत्तीसगढ़ शांति का टापू था , इसे हम फिर से शांति के टापू के रूप में स्थापित करेंगे। इस सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया और पुलिस विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सम्मेलन के अंत में ग्रुप फोटोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम , विधायक अमर अग्रवाल , प्रबोध मिंज , मुख्य सचिव अमिताभ जैन , अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता , प्रदीप गुप्ता , एसआरपी कल्लुरी , विवेकानंद सिन्हा , अमित कुमार गुप्ता , मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद , राहुल भगत , डॉ. बसवराजू एस. सहित छत्तीसगढ़ के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और सभी  जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad