Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 14, 2024

रतनपुर पेंड्रा NH सड़क मे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोग सड़क पर सांकेतिक चिन्ह साइन बोर्ड नही मोड़ों पर कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं इस मार्ग पर बोर्ड लगाने की आवश्यकता

 रतनपुर पेंड्रा NH सड़क मे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे लोग सड़क पर सांकेतिक चिन्ह साइन बोर्ड नही




मोड़ों पर कोई सांकेतिक चिन्ह नहीं इस मार्ग पर बोर्ड लगाने की आवश्यकता है


सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर / रतनपुर से पेंड्रा को जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है। आलम यह है कि मजबूरी बस लोग आवागमन करने को विवश हो रहे हैं। जिससे आए दिन उन्हें दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। NH मार्ग में सकरा पुल के कारण लोगों को भारी परेशानियों उठानी पड़ती हैं। मझवानी व अमामुड़ा एवं छतौना पर अत्यधिक मोड़ हैं। इस वजह से आए दिन लगाकर हादसे हो रहे हैं। साथ ही 

डेंजर जोन बना मझवानी स्कूल के आगे सकरा पुल, ग्राम पं अमामुड़ा चौक के आगे सकरा पुल,व ग्राम पं छतौना मोड़ सतनाला सकरा पुल पर वाहन दुर्घटना का अंतहीन सिलसिला जारी है।

खासकर खैरा,चपोरा,मझवानी, दालसागर,चौक मोड़ ब्लैक स्पॉट बन गया है। बीते कुछ महीनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस सड़क पर दर्जनों लोग बुरी तरह जख्मी भी हुए हैं।


हादसों की वजह सड़क बनाने वाली एजेंसियों की जिम्मेदारी भी कम नहीं है।हर आधा एक किमी पर कोई न कोई स्कूल,कालेज, हॉस्पिटल,या घनी बस्ती है 


सड़क बनाने वाली एजेंसियों  द्वारा सड़क पर कही भी सांकेतिक चिन्ह साइन बोर्ड नही है सड़क पर कच्चा या पक्का ग्रामीण रास्ता जुड़ता है। और बाइपास पर तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों को पता ही नहीं चलता है कि आगे किसी रास्ते की क्रॉसिंग है। पूरे रास्ते के दौरान खतरनाक घुमाव हैं,यह सड़कें सीधे समकोण पर जुड़ती है जिनकी पूर्व सूचना देने वाला कोई साइन बोर्ड नहीं है। यही वजह है कि लगातार हादसे होते रहते हैं।

  लगातार दुर्घटना हो रही है संकेत लगाने के अथवा कोई ठोस उपाय के बजाय 108,112 वाहनों के काम बढ़ाए जा रहें हैं जो केवल दुर्घटना के बाद बुलाए जाते हैं जबकि उपाय यह हो की दुर्घटना कम की जा सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad