गाँजा के 03 व्यापारियों को गाँजा के साथ ग्राम भरारी से किया गिरफ्तार।
आरोपियों से 2200 किलोग्राम गाँजा कीमती 22,000 रूपये को किया गया जप्त
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर..... नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों पर रतनपुर पुलिस का प्रहार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने, प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। कि दिनाँक 15 मार्च को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम भरारी के एक दुकान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गाँजा बिक्री हेतु रखा है,कि सुचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर सुचना की तस्दीक हेतु मुखबीर के बताये स्थान ग्राम भरारी के सोनू इलेक्ट्रानिक दुकान में थाना रतनपुर पुलिस रेड कार्यवाही किये जहाँ उक्त् दुकान के अंदर 03 व्यक्ति मॉदक पदार्थ गाँजा को बिक्री करने हेतु पैकेट बनाते मिले, जिनके कब्जे से 2.200 किलोग्राम गाँजा कीमती करीब 22,000 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि मेलाराम कठौतिया,आर दीपक मरावी,संजय यादव का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी –1आनन्द कुमार ताम्रकार पिता भगतराम निवासी भरारी थाना रतनपुर,2 सुरेश लहरे पिता नाथुलाल लहरे निवासी दगोरी थाना बिल्हा,3.कौशल कुमार सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी उम्र 37 वर्ष निवासी भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.