Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 5, 2024

आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने हेतु राजनांदगांव रेंज के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभा गृह में जिला निर्वाचन कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के 04 जिलों के राजपत्रित अधिकारी हुए शामिल

 राजनांदगांव


आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने हेतु राजनांदगांव रेंज के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।




 पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभा गृह में जिला निर्वाचन कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया प्रशिक्षण


 कार्यशाला में राजनांदगांव रेंज के 04 जिलों के राजपत्रित अधिकारी हुए शामिल


दिनांक 05.03.2024 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव श्री दीपक झा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में जिला निर्वाचन कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश शर्मा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं भूपेश साहू  द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में लोकसभा निर्वाचन 2024 सुरक्षित, निश्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा द्वारा कहा गया कि निष्पक्ष चुनाव कराना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। लोग बिना किसी भय, प्रलोभन के मतदान कर सके इस हेतु उचित वातावरण बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका होती है। पुलिस अधिकारियों को मतदान के पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस के कर्तव्य और उनके कार्यों की जानकारी दी गई, पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारियों को अपने उत्तरदायित्व की जानकारी हो इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्याशाला में आये प्रतिभागी यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने जिला, थाना/चौकी में जाकर मास्टर ट्रेनर के रूप वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश शर्मा द्वारा शांतिपूर्ण मतदान कराने के संबंध में चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने पर जोर दिया।  

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा अन्तर्राजीय एवं अन्तर्रजिला बॉडर सिलिंग मजबूत करने के निर्देश दिये जिससे नशीली पदार्थो की तस्करी, अवैध हथियार एवं चुनाव में प्रलोभन देने हेतु विभिन्न सामग्री व रूपये आदि पर अंकुश लगाने साथ ही नक्सल गतिविधियों पर नजर बनाये रखने एवं आसूचना का आदान प्रदान सुनिश्चित करने कहा गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान जिला राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री राहुलदेव शर्मा, एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम, डीएसपी सुश्री तनुप्रिया ठाकुर, चुनाव सेल प्रभारी एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे। इनके अलावा राजनांदगांव रेंज के अन्य 03 जिला कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अंचौकी से आये डी.एस.पी./एस.डी.ओपी. एवं थाना प्रभारीगण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad