Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 11, 2024

जिला केसीजी खैरागढ़ -महतारी वंदन योजना : खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि हुआ अंतरित यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा-विक्रांत सिंह जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई

 जिला केसीजी खैरागढ़ -महतारी वंदन योजना : खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि हुआ अंतरित





यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा-विक्रांत सिंह


जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाएं


कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई


खैरागढ़, 10 मार्च 2024//


      जिला स्तरीय महतारी वंदन कार्यक्रम खैरागढ़ स्थित संस्कृतिक भवन में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित हुए। सर्वप्रथम विक्रांत सिंह, कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात जिला अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। 

        इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की 70 लाख 12 हजार 417 पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की पहली किश्त का अंतरण किया। मोदी द्वारा रिमोट से बटन दबाते ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले की 1 लाख 17 हजार 231 पात्र महिलाओं के खाते में राशि अंतरित हुआ।

         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में जुड़कर योजना की शुरूआत की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, विकासखंड एवं नगरी निकाय मुख्यालयों में  कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मोदी ने कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करना मेरा सौभाग्य है। उन्होंने जय जोहार के साथ मां दंतेश्वरी, मां बमलेश्वरी, मां महामाया और छत्तीसगढ़ की माताओं एवम बहनों को प्रणाम करते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि माता व बहने सशक्त होती है तो पूरा परिवार सशक्त होता है। अब हर महीने बिना किसी परेशानी के महिलाओं के खाते में राशि आता रहेगा।

        जिला स्तरीय सम्मेलन में श्री विक्रांत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक-एक करके हर वादे धरातल पर उतार रही हैं। यह कार्यक्रम हमारी माताओं बहनों पर केंद्रित कार्यक्रम है, आज एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि आज योजना का शुभारंभ हो रहा आज आप सभी के खातों में प्रथम किश्त का भुगतान किया जा रहा है। अब प्रति माह निरंतर खाते में राशि आता रहेगा और यह योजना निरंतर जारी भी रहेगी।

        कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की शपथ दिलाई और साथ ही समस्त अतिथियों द्वारा महतारी वंदन का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। 

आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसपी नेहा पांडे, एसडीएम खैरागढ़ टांकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीओपी खैरागढ़ पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत सदस्य धम्मन साहू, टीके चंदेल, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, रूपेन्द्र रजक, आलोक श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, भगवत शरण सिंह, श्शैलेंद्र मिश्रा, परख दास कोसरे, लक्ष्मीचंद आहूजा, राजेश देवांगन, मनजीत सिंह, जितेंद्र गौर, शैलेंद्र त्रिपाठी, पुकराम सिन्हा,  अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad