जिला - जांजगीर चांपा
भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जांजगीर मे प्रेस वार्ता ली, उन्होंने कहा प्रदेश मे bjp की सरकार बनने के बाद सरकार ने मोदी की ग्यारंटी पूरी की उन्होंने नक्सल मुद्दे मे पर सवाल उठाते हुए कहा कि bjp नेताओं की हत्या क्यों होती है, नक्सल मुद्दे पर उन्होंने सरकार तीन स्तर पर काम करने का दावा किया, उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियो से निपटने के लिए तैयारी है, बस्तर क्षेत्र मे विकास के लिए कैम्प बनाया गया है, बातचीत का रास्ता खुला है और सड़को का जाल बिछाया जा रहा है, नियद नेल्लानार योजना की शुरुआत करने का दावा किया,,, उन्होंने लोक सभा चुनाव के लिए bjp पहले से ही तैयार होने का दावा करते हुए प्रदेश के 11 सीटों मे bjp का परचम लहराने का दावा किया, उन्होंने कांग्रेस के लोक सभा प्रत्याशी शिव डहरिया पर प्रहार करते हुए निष्क्रिय होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा शिव डहरिया 2009 लोक सभा चुनाव मे हारने के बाद जांजगीर चाम्पा लोक सभा की मूड कर नहीं देखा, और प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री बनने के बाद भी जांजगीर चाम्पा लोक सभा की उपेक्षा की, अब फिर लोक सभा चुनाव मे उतर गए है, जनता सवाल पूछ रही है कहाँ थे अब तक,,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.