Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 2, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी…देखें पूरी सूची

 लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी…देखें पूरी सूची




जिला जिला ब्यूरो सुरेंद्र मिश्रा 

 बिलासपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।


छत्‍तीसगढ़


सरगुजा- चिंतामणी महराज


रायगढ़-राधेश्‍याम राठिया


जांजगीर-चांप- कमलेश जांगड़े


कोरबा- सरोज पांडेय


बिलासपुर- तोखन साहू


राजनांदगांव- संतोष पांडेय


दुर्ग- विजय बघेल


रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल


महासमुंंद- रुप कुमारी चौधरी


बस्‍तर- महेश कश्‍यप


कांकेर- भोजराज नाग को टिकट दिया गया है।


तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बीते 10 वर्षों में जनहीत के कई निर्णय लिए गए हैं। बीजेपी इस बार 370 और एनडीए 400 पार के संकल्‍प के साथ हम देशवासियों के सामने जाएगी। प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा विचार करते हुए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम केंद्र की ओर आए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश की चुनाव समिति ने और चर्चा की और अंतिम 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उसमें 16 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीटों के लिए नाम फाइनल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad