Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, March 5, 2024

कलेक्टर जनदर्शन में 12 आवेदन प्राप्त हुए कुम्हारों ने इलेक्ट्रॉनिक चाक प्रदाय करने की मांग रखी कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

  कलेक्टर जनदर्शन में 12 आवेदन प्राप्त हुए




कुम्हारों ने इलेक्ट्रॉनिक चाक प्रदाय करने की मांग रखी


 कलेक्टर ने आमजनों की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के दिये निर्देश

       

        मोहला 5 मार्च 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की शिकायतो, समस्याओं और मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना। कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करें। कलेक्टर जनदर्शन में आज 12 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभाग में भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

       कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के भोजटोला, भड़सेना, सरोली, पानाबरस, ईरागांव, कोतरी, कामखेड़ा, शारदा, पेंडरी, घोड़ाझरी, जामड़ी लगभग 150 समस्त कुम्भकार समाज ने कलेक्टर से मिल कर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि कुम्भकार समाज सदियों से मिट्टी के बर्तन बनाने का काम कर रही है। लेकिन शासन के द्वारा इन ग्रामों को अभी तक इलेक्ट्रानिक चाक नही मिल पाई है। जिससे हमें मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तन बनाने में परेशानी के संबंध आवेदन प्रेषित किया है। इसी वि.ख. मोहला अंतर्गत ग्राम करमोता के समस्त ग्रामवासी द्वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत कराये जा रहे निर्माण कार्यों के अपूर्ण होने एवं कार्य चालू नही होने, निर्माण कार्य में देरी होने के संबंध में आवेदन दिया है। 

       इसी तरह जिलेे के विभिन्न नागरिकगण ने अपनी अलग-अलग समस्यों से अवगत कराते हुए समस्या से निजात दिलाने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिये हैं। कलेक्टर जनदर्शन में आज कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया है।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad