माननीय लखन देवांगन जी एवं नरेन्द्र देवांगन जी से मिले, कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छ ग पं.क्र 2338
सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन
कर्मचारी /अधिकारी प्रकोष्ठ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज (छ.ग.) पं.क्र 2338 का जिला, संभाग एवं प्रांत स्तर पर विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इस तारतम्य मे जिला इकाई गठन की दिशा मे आगे बढते हुए कल कोरबा जिला देवांगन कल्याण समाज छ ग पं.क्र 2338 के जिलाध्यक्ष मा. नरेन्द्र देवांगन जी (मंत्री अनुज एवं प्रतिनिधि)से कल सायं शंकर नगर रायपुर मंत्री बंगला मे प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर कोरबा जिला मे प्रकोष्ठ गठन के संबंध मे विस्तार से चर्चा किया। नरेंद्र जी से तत्संबंधित आवश्यक सुझाव राय मशविरा भी प्राप्त किया गया। जिला, संभाग एवं प्रांत स्तर पर कोरबा जिला के कर्मचारी /अधिकारियो को प्रकोष्ठ मे प्रतिनिधित्व प्रदान किया जा सके इस हेतु नाम आमंत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन जी ने प्रकोष्ठ प्रांतांध्यक्ष को जल्द कर्मचारी /अधिकारियों की सुची भिजवाने की बात कही। इसी के मध्य मे मा. लखन देवांगन जी श्रम, उघोग एवं वाणिज्य मंत्री (छ.ग.) शासन से भी प्रकोष्ठ के प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल सौजन्य मुलाकात कर लखन देवांगन जी को छ ग सरकार ने मंत्री बनने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान किया। प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन ने मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि टीम प्रदीप देवांगन जी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छ ग पं.क्र 2338 के नेतृत्व मे देवांगन समाज छ ग मे सशक्त रूप से संगठित होकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रो मे समाज का सर्वांगीण विकास की दिशा मे तेज गति से प्रशस्त है, साथी ही साथ प्रदेश देवांगन समाज पुरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ समाज मे समय के साथ सकारात्मक बदलाव के लिए पहल करने की बात भी बताया।.. मनोज ने आगे बताया कि प्रदेश देवांगन कल्याण समाज छ ग पं.क्र 2338 के मंशानुरूप प्रदेश के सभी स्तर के स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारियो को जिला, संभाग एवं प्रांत स्तर पर संगठित करने के लिए प्रयास जारी होने की बात कही। उसने आगे बताया कि प्रायः सभी जिलाध्यक्षो को प्रकोष्ठ विस्तार के लिए नामो की सुचि आमंत्रण के लिए संपर्क एवं संवाद जारी होने की बात बताया इस अनुक्रम मे बिलासपुर संभाग के सभी जिलाध्यक्षो से संवाद स्थापित होने की जानकारी दिया। प्रदेश के स्वजातीय कर्मचारी /अधिकारी एक दुसरे से परिचित होकर अपने बीच आपसी भाई-चारा का सौहाद्रपूर्ण संबंधो को और अधिक बेहतर मजबुत प्रदान कर सके इस दिशा मे भी पहल जारी होने की बात प्रांतांध्यक्ष ने बताया।
प्रतिनिधि मंडल मे डाक्टर एस पी देवांगन( उप प्रांतांध्यक्ष स्वास्थ्य कर्म. संघ छग), मुक्तेश्वर देवांगन (प्रदेश महामंत्री तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ), गोपीचंद देवांगन स्वच्छता विस्तार अधिकारी नगर निगम रायपुर, जीवेश देवांगन प्रांतीय पदाधिकारी (अपाक्स) के साथ सेवानिवृत सहायक प्रबंधक बिजली विभाग अरूण देवांगन जी बिजली मजदुर संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.