चोड़राधाम में त्रिदिवसीय 8 से 10 मार्च तक महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई। जिले के जय डोंगेश्वर महादेव चोड़राधाम ग्राम-बगदुर, जंगलपुर घाट
में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पावन स्थल जय डोंगेश्वर महादेव चोड़रा धाम ग्राम-बगदुर, जंगलपुर घाट, में त्रिदिवसीय महाशिवरात्री मेला महोत्सव का आयोजन दिनांक 08.03.2024 दिन-शुक्रवार, दिनांक 09.03.2024 दिन-शनिवार एवं दिनांक 10.02.2024 को रखा गया है।
लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रि में 8 मार्च 2024 को अनुराग धारा , कविता वासनिक एवं 9 मार्च 2024 को धरोहर, महादेव हिरवानी का लोककला मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष आनंद राम पटेल ,सचिव गणेश राम वर्मा
ने महाशिवरात्रि के मौके पर अधिक संख्या में उपस्थित दर्ज कराने की अपील की है।
सी एन आई न्यूज खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई से डामेंद्र दास मानिकपुरी की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.