Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 30, 2024

लोकसभा चुनाव -भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न - खैरागढ़

 लोकसभा चुनाव -भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई सम्पन्न - खैरागढ़



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


जिला-केसीजी:- भाजपा खैरागढ़ विधानसभा संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाई गई। उक्त बैठक प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व राजनांदगांव लोकसभा के सहसंयोजक नीलू शर्मा की मौजूदगी में हुई. मोर्चा पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में जीत इतनी प्रचण्ड होनी चाहिए कि वर्षो तक विरोध याद करे। संयुक्त मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए नीलू शर्मा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है।भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रही है जिसमे भाजपा के सभी मोर्चा का महत्वपूर्ण योगदान है। छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल कांग्रेस सरकार के कुशासन में भाजपा ने लड़ाई लड़ी है जिसमे भाजपा के सभी मोर्चा का योगदान रहा है। भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के माध्यम से अनेक बार सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी गई है इसी का परिणाम है कि 2023 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहले 18 लाख प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत रुके हुए आवासों की स्वीकृति भी मिल गई है तथा 70 लाख महिलाओ को एक हजार रुपये महतारी वन्दन योजना के तहत महिलाओ को प्रतिमाह देने की घोषणा में अमल होना शुरू हो गया है इसी तरह किसानों को भी किया गया वादा पूरा किया है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि कल 30 मार्च को विजय पताका दिवस के रूप में हर बूथ मे 100 झंडा लगाना है। तथा लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से प्रत्येक बूथों में 5 बैठक भी करना है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करना शरू कर देवे व लाभार्थीयो से मिलकर सम्पर्क करे व उन्हें बताये कि केंद्र सरकार की योजना व राज्य की भाजपा सरकार उनके हितों के लिए काम कर रही है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि पन्ना प्रभारी से भी मिलिए और टोली बैठक, पॉकेट बैठक लेकर केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओ से चर्चा करे साथ ही युवाओ को बताए कि पीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है जिसमे दोषियों के ऊपर कार्यवाही अवश्य होगी।प्रत्येक बूथों में 5 वाल राइटिंग भी कराए.संयुक्त मोर्चा का इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाला है।श्री शर्मा ने आगे कहा कि पन्ना प्रभारी व बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन भी करना है। इसी तरह नमो एप व सरल एप को मोबाइल में डाउनलोड करे व पार्टी के कार्यो जो बैठक या अन्य गतिविधियां संचालित होती है उसे अपलोड करने के लिए प्रेरित किया।इसी कड़ी में पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा कि भाजपा के सातों मोर्चा के लिए भाजपा ने अभूतपूर्व कार्य किया है जिसमें महिलाओ को महतारी वन्दन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह देना शुरू हो गया है वैसे ही किसानों को धान के अंतर की राशि एकमुश्त देकर किसानों को खुशहाल बनाया है इसी प्रकार हर मोर्चा अपने टीम को लेकर बूथ स्तर पर जाकर पार्टी के लिए कार्य करे। संबोधन की कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन में बहुत बढ़िया काम कर रहे है।लोकसभा चुनाव बड़ा चुनाव है जिसमे हर कार्यकर्ता की भूमिका बारीकी से रहती है।भाजपा से संतोष पाण्डे प्रत्याशी है और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सैनिक के रूप में मैदान में है।दूसरे तरफ भूपेश बघेल है जो पिछले पांच साल राजनांदगांव लोकसभा में कोई कार्य नही किये है। 

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर में कार्य करे और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय को विजयी बनाने के संकल्प को लेकर जनता के बीच जाए और भाजपा को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दे जिससे राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा प्रचण्ड मतो से जीत हासिल करेगी।स्वागत उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि केसीजी जिला भाजपा के सात मोर्चा के संयुक्त बैठक आज रखा गया है। जिसमे प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 2024 लोकसभा चुनाव के बिगुल बज गया है। सभी कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए सांसद प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के पक्ष में प्रचार करने हेतु आह्वान किया। बैठक के दौरान सभी मोर्चा के जिलाध्यक्षो से आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से क्रियाकलापों को विस्तार से जानकारी दिया गया।जिसमें जिलाध्यक्षो ने बारी-बारी से अपने मोर्चा के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दिया इस दौरान जीवनदास रात्रे, चन्द्रशेखर यादव, टीके चन्देल, जीवन देवांगन, अग्राहीत नेताम, हरप्रसाद वर्मा, आयश सिंह, बिशेसर साहू, नीलिमा गोस्वामी, रेखा देवदास, कौशल कोसरे, तोपसिंग राजपूत, रेवा वर्मा, डोरेलाल साहू, नवनीत जैन, केशव वर्मा, अनुज देवांगन, गीता टांडेकर, दिलेश्वर यदु, मुकेश वर्मा, रवि भावनानी, किरण गुप्ता, रामकुमार जोशी, काशीराम साहू, प्रेमसागर गुप्ता, भीखू नेताम, गणेश वर्मा, गोरेलाल वर्मा, शौर्यादित्य सिंह, मंजीत सिंह, कमलेश साहू, विकेश गुप्ता, सूर्यदमन सिंह, तिजऊ राम साहू, अरुण साहू,  रोशन चन्द्राकर, महावीर जैन, आलोक श्रीवास, राजू वर्मा, ज्योति पटेल, ममता सिंह, उमा सिन्हा, ओमबती यादव, मीराबाई वर्मा, भावेश कोचर, नीलम सिंह राजपूत, ताराबाई यादव, वन्दना टांडेकर, अरुणा सिंह, पुष्पा सिंदूर, कौशल कोसरे, तोरण बर्मन, अशोक पाल, दीना जंघेल, भूपेंद्र साहू, उमेश कुमार वर्मा, कमलेश कोठले, शशांक ताम्रकार सहित भाजपाई बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad