Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 20, 2024

घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को करेंगे जागरूक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आव्हान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ जिले के सभी नगरी निकाय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

 घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को करेंगे जागरूक




आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत प्रतिशत मतदान का किया आव्हान


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई शपथ


जिले के सभी नगरी निकाय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान


कवर्धा, 18 मार्च 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर शत-प्रतिशत मतदान कराने का आव्हान किया।




 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महोबे ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करे की वह अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। लोगों को बताएं कि लोकतंत्र में हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना वोट जरूर दें। खासकर युवाओं को प्रेरित करने के लिए कहा गया। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम प्रभावशील हो गया है। लोकसभा क्षेत्र राजनंदगांव के लिए 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरी निकाय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही गई।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश का गर्व चुनाव का पर्व को यथार्थ करने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है की अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि शहर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं आज से घर-घर जाकर शहर वासियों को मतदान के लिए जागरूक करे जिससे की ज़िले में शत प्रतिशत मतदान हो सके। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता रायस्त, उपसंचालक पंचायत श्री राज तिवारी सहित स्वीप टीम एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad