शास.प्राथमिक शाला कोड़ेवड़ा में रंजीत कुमार यादव ने कराया न्योता भोजन
मोहला मानपुर:- शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समस्त स्कूलों में विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवाँगन के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार योजना के अंतर्गत शिक्षकों, पालकों, ग्रामीणों,समुहों व अन्य जनो द्वारा अपने विभिन्न परिवार जनों स्मृतियों को यादगार बनाने न्योता भोजन कराने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में संकुल स्रोत केन्द्र मड़ियानवाड़वी, विकास खंड मोहला अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोड़ेवड़ा एवं आँगनबाड़ी के बच्चों के लिए परम आदरणीय ग्रामीण व पालक आदरणीय रंजीत कुमार यादव जी ग्राम कोड़ेवड़ा के द्वारा प्राथमिक स्कूल व आँगनबाड़ी के बच्चों व आमंत्रित सभी ग्रामीणों को अपनी स्वेच्छा से सस्नेहाभिवादन के साथ न्योता भोजन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विशेष अतिथि के रुप में आदरणीय बंशीलाल निषाद, संकुल शैक्षिक समन्वयक मड़ियानवाड़वी , असरानी देशमुख, प्रधान पाठक प्रा.शा.कोड़ेवड़ा,ममता पन्द्रे आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, रंजीत कुमार यादव,सुनील कुमार सोरी,भागबती कोला,राजो बाई हिड़को,सुखिया बाई यादव, कला बाई यादव, सुलोचना बोगा,गिरिजा ओड़मड़िया एवं समस्त ग्रामीणों की गौरवमयी उपस्थिति रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.