होली के रंग में रंगी महिलाएं, मनाया फाल्गुन उत्सव
रोम रोम केसर घुली,चंदन महके अंग,कब जाने कब धो गया, फागुन सारे रंग!
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -फाल्गुन का महीना आते ही वातावरण रंगीन हो जाता है। क्योंकि, रंगों का त्यौहार, ,होली,,आने वाला होता हैं ।अमीरी गरीबी, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर भाई चारे के साथ मनाया जाता है।
आज महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी पर गुलाल अर्पित कर भजन गाकर फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
फाल्गुन उत्सव में शामिल रहीं, श्रीमती उषा पुजारी, श्रीमती सोनाली शर्मा, श्रीमती कृपा शर्मा, श्रीमती निर्मला जोशी, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती नगीना जोशी, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा, श्रीमती प्रेमलता शर्मा, श्रीमती सुधा शर्मा ,श्रीमती प्रियंका शर्मा उपस्थित रही।
फाल्गुन उत्सव श्रीमती कृपा शर्मा के सदर बाजार स्थित भवन में धूमधाम से मनाया गया ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.