राजनांदगांव लोकसभा मुख्यालय से विभिन्न कार्यालय ले जाने वाले भूपेश किस मुंह से विकास की बात कर रहे - सन्तोष पांडे
योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
। राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने स्थानीय महाजन बाडी में आयोजित पत्रकार वार्ता मे भूपेश बघेल पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल मे राजनांदगांव लोकसभा मुख्यालय से एडीबी, सेतु निगम, महुआ प्रसंग खाद्य प्रसंस्करण आदि को दुर्ग ले जाकर बदलापुर की राजनीति की है। वह किस मुंह से राजनांदगांव लोकसभा मुख्यालय के विकास की बात कह रहे है।
राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनते समय संविधान और गोपनीयता की शपथ ली और आम जनता के प्रति उसके हितो के पालन की बात कही वही महादेव एप व अन्य करप्शन के खतरनाक खेल में शामिल होकर भ्रष्टाचार की गंगा बहायी है। इस मामले में मैंने 22 दिसंबर 2023 को महादेव सट्टा एप की निष्पक्ष जांच करने की मांग मैंने संसद में उठाई थी ।यह ऐसा मामला है इसके लगातार खुलासे से छत्तीसगढ़वासियों के लिए रोंगटे खड़े हो रहे है। राजनांदगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सन्तोष पांडे नेआकामक तेवर में कहा कि भूपेश बघेल महादेव एप सट्टा कांड में फंसने के बाद आम जनता को बरगलाने के लिए सोशल व अन्य मीडिया के माध्यम से गलत बयानबाजी कर रहे हैं। यह तो चोर के दाढ़ी में तिनका वाली बात हो रही है। इस करप्शन खेल में सौम्या ,सूर्यकांत त्रिपाठी सहित कई जेल में है और कई भी जायेगे। जनता ऐसे करप्शन को बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां की जनता के साथ बडी धोखाधड़ी की गई हैं।राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे ने एक अन्य सवाल पर कहा कि आज कलयुग है सोशल मीडिया का योग है। आज दोषी व्यक्ति भी अपने बात को तोड़ मरोड कर प्रस्तुत करता है और जनता को अधिक भ्रमित करता है। राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि कौन कितने पानी में हैं यह सब जनता जानती है। यह वही कांग्रेस है जो गाय की पूछ और गंगाजल कसम खाकर वायदा करते हैं और अपने वायदे से पलट जाते हैं। भूपेश बघेल ने ऐसे ही कई मामलो पर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। इसलिए किसी कीमत पर जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। एक सवाल पर राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि किसी भी अभियुक्त के मामले में जांच एजेंसी काम करती है। कानून किसी के पद व कद से भेदभाव नहीं करता। कानून अपना काम करता है। जांच एजेंसी अपना काम करती है और गुण दोष के आधार पर न्यायालय निर्णय लेने में स्वतंत्र है। एक सवाल पर राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि महादेव एप कांग्रेस के समय शुरू हुआ है। यह रुकने और भूलने वाली चीज नहीं है। उस समय जांच शुरू हुई है। इस जांच को हमने आगे बढ़ाया है क्योंकि हमने महसूस किया कि जनता की गाढी कमाई को ऐसे करप्शन में उपयोग किया गया है। 40 चोर अलीबाबा के तहत 10 जनपद दिल्ली तक इसका हिस्सा जा रहा है। इसमे जो भी दोषी होगा उसे बचाने वाला कोई नहीं है। राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि इस महादेव एप कांड में आरोपी अमीन दास से वीडियो ने 5 करोड़ की राशि जो बरामद की है। उसका रिकॉर्ड है और उसने इस राशि को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल मे उनके पास पहुंचाने की बात स्वीकार की है। इसी तरह दुबई से जारी वीडियो में एक अन्य आरोपी शुभम सोनी भी स्वीकार कर रहा है कि उसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के समय राशि की मांग की गई थी जो उसने दी हैं। राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी सन्तोष पांडे कहा हमें बड़ी शर्म आती है कि हम जब गूगल में सर्च करते हैं 5008 करोड़ के घोटाले सहित छत्तीसगढ़ का नाम आ जाता है। इतना बडा कांड छत्तीसगढ़ के लिये शर्मिंदगी का विषय है । राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी सन्तोष पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं सहित अन्य वर्ग को ठगकर दगा किया है। जो गलती 2018 में जनता ने कांग्रेस सरकार को जीताकर भरोसा किया था। वह सब सामने आ रहा है और जनता इसे समझ रही हैं।एक अन्य सवाल पर राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल द्वारा राजनीति द्वेष कार्रवाई की बात गलत है। यह वह कांग्रेसी है जब हार जाते हैं तो ईवीएम में भी ठीकरा फोड़ने से पीछे नहीं हटते हैं। कांग्रेस की स्थिति वर्तमान में छत्तीसगढ़ में खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी हो गई है। राजनांदगांव लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी सन्तोष पांडे ने कहा कि भूपेश बघेल का विकलांग तर्क है। पत्रकारों के सामने जाकर आम जनता को बरगलाने के लिए भ्रामक बात कर रहे हैं। उनको मालूम है कि इस तरह जनता को भ्रम में रख सकते हैं लेकिन सच्चाई सबके सामने हैं। अगर उनमे दम है तो न्यायालय के सामने ठोस बात क्यों नहीं रखते। एक सवाल पर राजनांदगांव लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे ने कहा कि सब जानते हैं कि लड़ाई लोकसभा चुनाव की हो रही है भाजपा को किसी प्रकार का डर नहीं है। हमारे यहां तो हर कार्यकर्ता अलग जज्बा रखता है और हम इस पर काम कर रहे हैं हम जो है जो कहते हैं वह करते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, लोकसभा प्रभारी व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, प्रदेश भाजपा महामंत्री भरत वर्मा आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.