वनांचल औंधी में पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष मदन साहू और लाभार्थी संपर्क अभियान' एवं घर-घर जाकर लगाएंगे 'मोदी की गारंटी' के स्टीकर
औंधी मोहला :– नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अंतर्गत स्थित औंधी में सोमवार को पहुंचे भाजपा के जिला अध्यक्ष मदन साहू लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपनी उम्मीदों का केंद्र लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए नया अभियान चलाया जा रहा है जिसमे लाभार्थी संपर्क अभियान' के जरिए छत्तीसगढ़ में बीजेपी लाभार्थियों के घऱ जाएगी. इसमें पार्टी के नेता, सांसद और विष्णु देव साय सरकार के मंत्री शामिल होंगे. चुनाव से पहले ये लाभार्थियों पर फोकस एक ऐसा अभियान होगा जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों को 'मोदी जी की गारंटी' के बारे में बताया जाएगा. केंद्र की योजनाओं की तरह ही प्रदेश सरकार के योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों का बड़ा वर्ग भी है. कई परिवारों को एक से ज़्यादा योजनाओं का लाभ मिल रहा है. भारतीय जनता पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि लाभार्थी वर्ग पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा है. इसलिए इस अभियान में पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर लाभार्थी के घर पर दस्तक देगी. इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष मदन साहू भाजपा मण्डल महामंत्री मानपुर प्रकाश मिश्रा जटाशंकर मिश्रा राजू ठाकुर क्रांति तारम राजेश ठाकुर प्रफुल्ल बोरकर गोलू ठाकुर कनक लाल राना संतोष कोटपरिया हरिराम जुनघुरे भास्कर देशमुख हुमन राना एवं अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.