ग्राम पंचायत अचानकपूर में हुआ नवीन राशन कार्ड का वितरण,
हितग्राहियों को मिलेगा निशुल्क राशन
खैरागढ़ छुईखदान गंडई - पैलीमेटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अचानकपुर में हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज साहू एवं सरपंच नरसिंग साहू ने हितग्राहियों को उनका नया राशन कार्ड सौंपा। ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार आने के बाद राशन कार्ड का नवीनीकरण कराया गया। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने हितग्राहियों के लिए 5 साल तक राशन निशुल्क कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वकांक्षी योजना के अनुसार हितग्राहियों को फोर्टिफाईड (आयरन, फोलिक एसिड, विटामीन B12 युक्त) चावल वितरण किया जाना है, जिसका उद्देश्य हितग्राहियों में एनीमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से अनुज साहू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष साल्हेवारा मंडल, सरपंच नरसिंग साहू, पंच दिनेश साहू, पंच झबेलाल साहू, प्रकाश साहू, जितेंद्र साहू, खेमलाल साहू, दिनेश साहू, राजेंद्र कुंभकार, तिलक साहू, पुष्पा बाई साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.