भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा सरायपाली में कांग्रेस को बड़ा झटका
नई कृषि उपज मंडी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन सरायपाली में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय टंकराम वर्मा, महासमुन्द सांसद माननीय चुन्नी लाल साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसारिया जिला अध्यक्ष श्रीमान संजय शर्मा, लोकसभा महासमुन्द प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी,पूर्व विधायक श्रीमान रामलाल चौहान, पूर्व विधायक श्रीमान त्रिलोचन पटेल नेतृत्व में कांग्रेस पूर्व विधायक श्रीमान डॉ हरिदास भारद्वाज, पूर्व जिला सदस्य राजा लिलेन्द्र बहादुर सिंह और सैकड़ों कांग्रेसी साथियों ने माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के रीति नीति से खुश होकर भाजपा में प्रवेश किये इस दौरान भारतीय जनता पार्टी में स्वागत अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री माननीय टंकराम वर्मा जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी का गारेंटी मोदी जी का संकल्प विकसित भारत देश एवं विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनाना और इस बार लोकसभा चुनाव में इस बार चार सौ से पार करके कार्यकर्ताओं को संकल्पित किये। जिसमें मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सरायपाली श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद अध्यक्ष बसना श्रीमती रुक्मिणी पटेल, जनपद सदस्य श्रीमान जागेश्वर पटेल, जनपद सदस्य श्रीमान ताराचंद साहू, भंवरपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमान विद्याचरण चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमान बालमुकुंद पटेल महामंत्री उत्तर निषाद और सरायपाली मंडल अध्यक्ष,केदुवा मंडल अध्यक्ष बलौदा मंडल अध्यक्ष और सरायपाली विधानसभा सभी आये पंचायत सरपंच एवं सभी मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
कुंजराम यादव
बसना रिपोर्टर
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.