रतनपुर पुलिस ने होली और पवित्र माह रमजान व आने वाले नवरात्रि और ईद जैसे पर्व को शांतिपूर्वक मनाने, शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
नगर सहित आसपास के क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण होली का पर्व मनाने की अपील
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर... होली, रमजान शरीफ व आने वाले नवरात्रि और ईद जैसे बड़े पर्व को देखते हुए शासन प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए आज रतनपुर थाना में शांति समिति की बैठक आहूत की गई थी जिसमें गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन के आला अधिकारियों के द्वारा सभी को शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील के साथ कुछ दिशा निर्देश दिए गए थाना परिसर में रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु अजय कुमार,निरीक्षक देवेश सिंह राठौर तहसीलदार आकाश गुप्ता, के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई मीडिया के माध्यम से प्रशिक्षु थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाया जाए इसे लेकर लगातार लोगों को समझाईश दी जा रही है और आज गणमान्य नागरिकों से हमारे द्वारा सुझाव लिए गए है। और सुझाव के अनुसार पेट्रोलिंग गाड़ी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी और हुडदंगियों पर कार्यवाही भी होगी इस तरह सभी से अपील की गई है कि शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जाए इसी क्रम में रतनपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण व्यवस्था स्थापित रखने नगरवासियों के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहाँ कानून व्यवस्था बनाये रखने लोगों से अपील की गई, इस दौरान पेट्रोलिंग,बल की तैनाती सहित सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी के अलावा होलिका दहन के समय कोई भी हुड़दंग नही करने जैसे निर्देश दिए गए।इस अवसर पर नगरवासियों ने अपने सुझाव भी पुलिस प्रशासन को दिए जिनका स्वागत करते हुए उपयुक्त व्यवस्था उपलब्ध कराने कहा गया वही सभी से फोन के माध्यम से सूचना देने अपील की गई किसी भी प्रकार के हुड़दंग के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ।। शांति भंग करने वालों पर सीधें कार्यवाही होगी ग्रामीण इलाकों में भी कई ग्रामों में पुलिस बल तैनात किए जाएगें इसके अलावा अलग से आसपास के इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से इसकी मुनादी कराई जाएगी। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, मंडल अध्यक्ष तीरिथ यादव, महामंत्री रोहिणी बैशवाडे,पार्सल नीतू सिंह छतरी,हकीम मोहम्मद पार्षद,पार्षद प्रेमांशु तिवारी,गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, गांवों के सरपंच,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार सहित पुलिसकर्मी उपस्थित थे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.