वंदेमातरम गीत प्रतियोगिता आयोजित
बागबाहरा कोमाखान महासमुंद : समीपस्थ ग्राम नर्रा के शासकीय बालक कन्या प्राथमिक शाला में खेल कलांश में "वन्देमातरमगीत प्रतियोगिता" लय शुद्ध उच्चारण सुधार की उद्देश्य से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समूह से पूर्णिमा पटेल सुमन दीवान, नंदनी द्वितीय स्थान पर केशर, कृष बेलदार गुलशन व तृतीय स्थान पर पोमेश्वरी, प्रेमीन,सीमा बेलदार रहीं।सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमती कुन्ती दीवान सहायक शिक्षिका सभाध्यक्ष श्रवण कुमार ठाकुर प्रधान पाठक व विशेष अतिथि मनीष कुमार यादव के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों एवं छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी नियमित पाठशाला आए व परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित पढ़ाई करते रहें।सह संज्ञानात्मक क्षेत्र में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डिगम लाल साहू प्रधान पाठक शासकीय कन्या प्राथमिक शाला नर्रा ने किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.