Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 17, 2024

देवांगन समाज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्र में हो रहे है आगे-प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी का समाज के द्वारा किया भव्य स्वागत

 देवांगन समाज शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्र में हो रहे है आगे-प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी का समाज के द्वारा किया भव्य स्वागत



सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


 छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं श्रम और उद्योग विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी 15 मार्च को मुंगेली दौरे पर पहुँचे। इस दौरान देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन के नेतृत्व में मंत्री के प्रथम आगमन होने पर माता परमेश्वरी चौक में बैंड-बाजा के साथ आतिशबाजी करते हुए प्रभारी मंत्री श्री देवांगन का फूलों की हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। जिसमें मुंगेली विधायक पून्नूलाल मोहले, विवेकानंद वार्ड के पार्षद गायत्री आनंद देवांगन,  प्रदेश कार्यकारणीय सदस्य अमरनाथ देवांगन, अजय, विष्णु, दुर्गेश, जगदीश, सुदामा, अनिल, जलेश, समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन मौजूद रहे। 

        प्रभारी मंत्री श्री देवांगन ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त किए, इस दौरान उन्होने समाज के लोगो को कहा कि देवांगन समाज शिक्षा स्वास्थ्य, राजनीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और देश व समाज का नाम रोशन कर रहे है। देवांगन समाज मेहनत कर अपने जीवनयापन करते है, जिलाध्यक्ष आनंद देवांगन ने बताया कि विवेकानंद वार्ड के पार्षद श्रीमती गायत्री आनंद देवांगन के अथक प्रयास से मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण हेतु 48 लाख 32 हजार की राशि स्वीकृत हुआ है। इसके लिए उन्होने देवांगन समाज के ओर से सभी लोगो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

इस अवसर पर श्यामजी देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, नंदन देवांगन, कन्हैया, भारत, अजब, रतन, पूरन, पवन, राज, प्रिंस, संजय, विक्रांत, तीरथ, ओंकार, नरेश, अंशु, प्रमोद, धु्रव सहित महिला टीम व बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad