डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू हुई सिल्वर मैडल से सम्मानित
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में तीनदिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जिसमे विभिन्न जिलों के शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों ने लगभग 130 लोगो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमे 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ महिलाओं के लिये भी अलग से इवेंट था। इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज पुलिस की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट श्रीमती शिल्पा साहू को शानदार प्रदर्शन के लिये सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस सम्मान के साथ, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने उन्हें बधाई दी।श्रीमती शिल्पा साहू के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गर्व महसूस करते हुये पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने उनके योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।साथ ही पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले अन्य शूटर को भी बधाई देकर भविष्य की शुभकामनायें दी, जिसमें साइबर थाना से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवं आरक्षक प्रशांत शुक्ला भी सम्मिलित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.