Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 17, 2024

आगामी लोसभा चुनाव और त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर थाना कोतवाली पुलिस एवं डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च। राजनांदगांव पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर संभाला कमान। फ्लैग मार्च के दौरान अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी। पुलिस अधिकारियों ने रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।

 राजनांदगांव


 आगामी लोसभा चुनाव और त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट




लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर थाना कोतवाली पुलिस एवं डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च। 


राजनांदगांव पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर संभाला कमान।


फ्लैग मार्च के दौरान अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी।


पुलिस अधिकारियों ने रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।


लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद आज दिनांक 16.03.2024 को जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनांदगांव लोकसभा चुनाव द्वितीय चरण में होगा। लोकसभा चुनाव और पर्वों के करीब आते ही राजनांदगांव पुलिस अलर्ट मोड में आ गया है। आगामी लोकसभा चुनाव, होली और रमजान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्रन्तर्गत डीएसपी श्री दिलीप सिसोदिया के नेतृत्व में निरीक्षक श्री संग्राम सिंह, प्रभारी थाना कोतवाली उप निरीक्षक श्री धनीराम नारंगे द्वारा अपने दल बल के साथ शहर के प्रमुख चौक महावीर, जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, गुड़ाखू लाईन शनि मंदिर, कामठी लाईन, भारत माता चौक, बजरंग चौक, रामाधीन मार्ग, रेलवे स्टेशन पुराना रेस्ट हाऊस होते महावीर चौक तक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसी प्रकार थाना डोंगरगढ़ में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ श्री सी.आर. चंद्रा के द्वारा अपने दल बल के साथ डोंगरगढ़ के गली मोहल्ले में एवं सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च के दौरान अराजक तत्वों को चेतावनी दी गई की लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुस्तैद है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गाड़ियों की सघन चेकिंग भी चल रही है। जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने एवं आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिये राजनांदगांव पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने पुलिस अधिकारियों ने रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad