Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, March 20, 2024

क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये होली व लोस चुनाव के लिये आवश्यक निर्देश

 क्राइम मीटिंग में एसपी ने दिये होली व लोस चुनाव के लिये आवश्यक निर्देश




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


कोरबा - पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। ये मीटिंग आगामी लोकसभा चुनाव , होली त्यौहार और रमजान महीना को ध्यान में रखते हुये ली गई थी।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने थानों में पेंडिंग अपराध,  शिकायत, मर्ग और चालान और विवेचना का स्तर उन्नयन करने के निर्देश दिये। उनके द्वारा किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार जैसे नशा, जुआ, सट्टा, कबाड़ और डीजे एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण कर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये थाना स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों हेतु भी निर्देश दिये, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। इस हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति समिति की बैठक जिला स्तर पर तथा थाने स्तर पर आयोजित करने के लिये भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उनके द्वारा लोकसभा चुनाव में बूथों में सुरक्षा का अपेक्षित स्तर, बाहर से आने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने की व्यवस्था, लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराना। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लगातार पैदल पेट्रोलिंग, 185 एम०वी० एक्ट की कार्रवाई एवं स्थाई वारंट तामिली के संबंध में निर्देश दिये गये। अभियान स्तर पर बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के बारे में भी बताया गया। एसपी ने मीटिंग में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये। क्राईम मीटिंग में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण, थाना, चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, व विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad