Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 4, 2024

रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव: - आत्महत्या का कारण है अज्ञात,जांच पड़ताल पुलिस जुटी हुई है

 रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव: - आत्महत्या का कारण है अज्ञात,जांच पड़ताल पुलिस जुटी हुई है





जांजगीर चांपा जिले के बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान रितेश सूर्यवंशी उम्र 18 साल निवासी ग्राम डुडगा के रूप में की गई है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है अभी अज्ञात है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


मिली जानकारी अनुसार, मृतक युवक रितेश सूर्यवंशी अपने मामा के घर ग्राम डुडगा में रहता था। मिस्त्री का काम करता था वह शनिवार की सुबह 11 बजे घर से निकाला हुआ था। जिसके बाद शाम तक घर वापस नही आया। फोन लगने पर भी नही उठाने की बात सामने आई है। 


शनिवार की रात्रि करीबन 8 बजे रेलवे लाइन में काम कर रहे कर्मचारियों ने शव होने की सूचना स्टेसन मास्टर को दी। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि होने के कारण शव रात भर रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। आज रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही मौत हुई होगी। युवक ने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जानकारी अज्ञात है। मृतक युवक के पास से उसका मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। वही परिजनों से पूछताछ के बाद की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad