मुख्यमंत्री सीधे महिलाओं के बीच पहुंचकर योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर -महतारी वंदन योजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे।
सीधे, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय से महिलाएं बड़ी प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने मीरा साहू, पुष्पा ध्रुव, सावित्री दीप, स्वाती राव, संतोषी राव और जमुना सोनी सहित छत्तीसगढ़िया महिला मंडल, आदिवासी महिला मंडल एवम तेलुगू महिला मंडल सहित अन्य महिलाओं से बड़े ही आत्मीयता से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद श्री भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक श्री राम जी भारती ,श्री संतोष जैन,श्री ए.एल.जोशी, श्री एस.के.सोनवानी, कुलदीप जांगड़े, श्याम जी, आर पी. टंडन,और विनोद भारती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.