अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपी रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का किया सम्मान
रंजीत बंजारे CNI न्यूज बेमेतरा//अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान किया।
आज अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने पदभार ग्रहण किया। एसपी रामकृष्ण साहू ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएसपी कौशिल्या साहू, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, उप निरीक्षक चित्रलेखा शर्मा, प्रधान आरक्षक बालमती नायक, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक निकिता वैष्णव, ऋतु यादव, सरला नामदेव, केशर जहां एवं अन्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का हुआ सम्मान साथ ही साथ "अभिव्यक्ति" नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित चार दिवसीय कार्ययोजना का शुभारंभ कर एक दुसरे का अभिवादन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
साथ ही उन्होनें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने, सरंक्षण प्रदाय करने की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनी हुनर, काबिलियत और मजबूत इच्छाशक्ति से उस हर चुनौती का सामना सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी के साथ – साथ क्षेत्र के विकाश में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही है। जिले में सभी के कार्यो में समन्वय स्थापित कर, महिलाओ एवं बच्चो को सशक्त बनाने उन्हे उचित विधिक सलाह प्रदाय करने का अपेक्षा कर सभी के सहयोग करने की बात कही। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक उन्तिषा के क्षेत्र में भागीदारी, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
02.द्वितीय दिवस (09 मार्च) - शहरी क्षेत्र (बस स्टैण्ड, स्कूल/कॉलेज, कालोनी, व्यवसायिक परिसरों, मोहल्ला, रहवासी क्षेत्र) में घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षार्थ, दहेज प्रतिषेध कैरियर काउंसलिंग, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी।
03. तृतीय दिवस (10 मार्च) - ग्रामीण क्षेत्र (हाट, बाजार, मेला-मड़ई, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जनजातीय क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्र में मानव तस्करी,, टोनही निवारण, बाल विवाह प्रतिषेध, नशामुक्ति, पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना की जानकारी।
04. चतुर्थ दिवस (11 मार्च) समापन - बच्चो के लिए खेलकूद, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता, बाईक रैली आदि का आयोजन किया जायेगा।
साथ ही एसपी रामकृष्ण साहू एवं अति. पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, डीएसपी कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, निरीक्षक संतोषी ग्रेस सभी ने पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा में बैठक कर उक्त कार्ययोजना सुचारू रूप से सम्पन्न कराने रूपरेखा तैयार किया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.