बाजार में छाने लगी होली की खुमारी,रंग -गुलाल के संग गिफ्टों की बहार
सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।
रायपुर -रंगों के त्यौहार होली का खुमार बाजार में दिखाई देने लगा है, दुकानों में रंग, गुलाल,पिचकारी और तरह-तरह के मुखौटे साथ ही आकर्षक गिफ्ट पैक दिखने लगे हैं, जैसे जैसे होली की तारीख (२५ मार्च) करीब आ रही है बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है।
बाजार में कई प्रकार की पिचकारीयां ,टोपीयां,मुखौटे,
रंग -गुलाल की बिक्री का सिलसिला चल रहा है।
इस वर्ष देशभर में होली का त्यौहार 25 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
राजधानी रायपुर के अनेक मोहल्ले में रंगोत्सव कि धूम दिखाई देने लगी हैं ।
होली के पर्व के लिए युवाओं, महिलाओं, और बच्चों में खासा उत्साह देखने में आ रहा है।
मर्चेन्ट एसोसिएशन गोलबाजार के अध्यक्ष ने बताया की इस वर्ष होली को लेकर बाजार से अधिक उम्मीद है उन्होंने बताया की जैसे -जैसे होली की तारीख करीब आएगी बाजार कि रौनक बढ़ती जाएगी ,और कारोबार बेहतर होने का अनुमान है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.