जिला - मोहला मानपुर अं.चौकी
दिनांक - 21/03/2024
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुभाग व थानों में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित
शांति व सौहार्दपूर्ण होली त्यौहार मनाने की गई अपील
आदर्श आचार संहिता के बारे में बताकर पालन करने की गई प्रोत्साहित
पुलिस अधीक्षक श्री वाय पी सिंह (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर सिंह पटेल, के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अम्बागढ़ चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मयंक तिवारी , श्रीमान SDM , तहसीलदार महोदय के उपस्थिति में जिला मोहला मॉनपुर अं चौकी के अम्बागढ़ चौकी व मॉनपुर अनुभाग के सभी थानों में थाना प्रभारियों द्वारा होली त्यौहार में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए माननीय चुनाव आयोग से जारी आदर्श आचार संहिता के पालन के सम्बंध में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ,शांति समिति की बैठक में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख, ग्राम पटेल व महत्वपूर्ण व्यक्तिय सम्मलित हुए। शांति समिति की बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण होली त्यौहार मनाने व रंग गुलाल लगाने होली खेलने जोर जबरदस्ती नही करने, समझाइस दिया गया तथा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से बता कर पालन करने प्रोत्साहित किया गया |
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.