जिला सिवनी मध्यप्रदेश
जनपद पंचायत लखनादौन के सभागार कक्ष का हुआ उद्घाटन
सी एन आई न्यूज़ सिवनी लखनादौन
आज दिनांक 9 3.2024 दिन शनिवार को लखनादौन जनपद परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ सुबोध नेताम एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मूंगा देवी वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डुमारी उईके जनपद उपाध्यक्ष श्री दीपक निगम जी समस्त जनपद सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के रैकवार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जैन उर्फ बल्ली भैया कांग्रेस ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रशांत यादव कांग्रेस नेता सूरज पाराशर सेवादल जिला अध्यक्ष मुबारक खान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री अनिल गोल्हानी मंडल अध्यक्ष लोक निर्माण सभापति नीरज शर्मा नाहर पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष
सरपंच संघ के अध्यक्ष सरपंच शोक लाल कुलस्ते समस्त पंचायतो के सरपंच सचिव संघ के अध्यक्ष श्री भरत गिरी गोस्वामी समस्त रोजगार सहायक मोबिलाइजर एसडीओ खटीक एसडीओ रोकड़े महेंद्र लड़िया अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत लखनादौन समस्त कर्मचारी अधिकारी गण मान्य नागरिक की गरिमा मय उपस्थिति में रिबन काटकर सभागार कक्ष में प्रवेश किया गया उसके पश्चात सरस्वती जी की छायाचित्र में माल्यार्पण कर सरस्वती जी का पूजन किया गया मंचीय कार्यक्रम में सभी उपस्थित सम्मानित जनों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियो में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी ने अपने विचार रखें तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष नाहर पटेल वर्तमान उपाध्यक्ष श्री दीपक निगम डॉक्टर सुबोध नेताम जनपद सदस्य सचिन पाटकर आदि बक्ताओं ने ने मैं अपने विचार रखे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनिल गोल्हानी ने बताया कि पहले इस बिल्डिंग का हम लोगों ने जो टीन सेट का निर्माण कराया था जिसकी कीमत₹900000रू की लागत आई थी उसके बाद इस स्थान पर बने सभागार कक्ष की लागत 17 लाख रुपए शिलालेख में अंकित है इतनी लागत से बना सभागार कक्ष को लेकर चर्चा का विषय बना रहा लोगों के द्वारा सभागार कक्ष की लागत पर प्रश्न चिन्ह उठाते दिखे कार्यक्रम में पूर्व के जन् प्रतिनिधियों का श्रीफल एवं साल देकर उनका सम्मान किया गया
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनपद प्रांगण में बने इस सभागार की प्रशंसा कर खुशी जाहिर की
सेवानिवृत हुए पूर्व सचिव दीनदयाल पाराशर जी का विदाई समारोह का आयोजन कर समस्त जनप्रतिनिधि एवं सचिव संघ के सभी कार्यकर्ता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रैकवार जी के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार साथियों का भी फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ सुबोध नेताम एवं श्रीमती मूंगा देवी रही कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित सभी जन समुदाय को चाय नाश्ता कराया गया उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.