Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, March 9, 2024

सहस्रधारा जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि.

 सहस्रधारा जलाभिषेक कर मनाई महाशिवरात्रि





सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी

रायपुर -: ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर निवासी सहयोगियों द्वारा निकटस्थ ग्राम धुसेरा में श्री दुर्गा-शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को सहस्रधारा जलाभिषेक कर श्रृंगार पूजन किया गया. पूजन में भोग प्रसाद की व्यवस्था श्रीमती आरती प्रमोद शुक्ला द्वारा की गयी थी.



संगठन की प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना दीवान ने जानकारी दी है कि संगठन स्थापना के‌ बाद पिछले चार वर्षों से प्रति वर्ष महाशिवरात्रि पर्व एवं सावन माह में समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर शहर एवं निकटस्थ क्षेत्रों में स्थित भगवान शिव के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना संपन्न की जाती है. आज संगठन सहयोगियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ ग्राम धुसेरा में स्थित दीवान कुटुंब के कुलदेवता भगवान बुढ़ादेव का दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष पं.शैलेन्द्र रिछारिया, उपाध्यक्ष पं.विवेक दुबे, कोषाध्यक्ष पं.दीपक शुक्ला, श्रीमती कालिंदी उपाध्याय, श्रीमती दीपमाला पांडेय, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती आस्था चौबे, कु.आयुषी शर्मा, पं.आलोक चौबे एवं डा.भावेश शुक्ला "पराशर" उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad