सात महिला समूह की सदस्यों ने कराया न्यौता भोज शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में ग्राम के सात महिला समूह की सदस्यों ने मिलकर न्यौता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया ।प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने ग्राम के प्रमुख लोगों से संपर्क किया जिसमें वरिष्ठ नागरिक,शिक्षित युवा वर्ग,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और महिला समूह की सदस्यों से लगातार बैठक चर्चा परिचर्चा किया जिसके बाद ग्राम की महिला समूह की सदस्यों ने अपनी सहमति दी हम सभी लोग मिलकर न्यौता भोज कार्यक्रम को शनिवार को रखेंगे ।ग्राम की सात महिला समूह की सदस्यों ने आपस में अपनी बैठक करने के बाद हमे सूचना दिया कि शनिवार सुबह स्कूल है उसी दिन हम सभी बहनें मिलकर सारी व्यवस्था करेंगे। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना के बच्चों को न्यौता भोज में खीर, पुड़ी, केले, अंगूर, पेड़े और जलेबी आदि सब मिलकर देंगे।साथ ही आंगन बाड़ी के बच्चों को खीर पुड़ी खिलाया गया ।सात समूह जिसने अपना सहयोग दिया 1.जय सिद्ध बाबा स्वयं सहयता समूह से गणेशिया, सुरजा, ममता, तीजन, अंजनी, लता, सुशीला,चंद्रिका आदि शामिल हुए।
2.जय मां शीतला स्वयं सहायता समूह से प्रभा,मान बाई, डरानिया,जुगरी आदि शामिल हुए।
3.जय मां जागृति समूह से सगुना, धनैया, भाना,केसर शामिल हुए।
4.जय मां शारदा समूह से भारती, सिलोचना बाई आदि शामिल हुए।
5.जय मां अम्बे से सुशीला बाई आदि शामिल हुए।
6.जय मां बम्लेश्वरी समूह से धान बाई ,फूलबतिया बाई आदि शामिल हुए।
7.जय मां महामाया समूह से आरती,कांति,लीला बाई शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा,युवा वर्ग से श्री दिलीप जंघेल, शाला समिति अध्यक्ष श्री राम किशुन जंघेल,अतिथि शिक्षक कुमारी ओगेश्वरी धुर्वे आदि का सहयोग रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.