पुलिस की शराब रेड कार्यवाही में वेलकम ढाबा पर अवैध शराब की बिक्री की सुचना मिली।
ढाबा व्यवसायी से बीयर की बोतले और देशी/ अंग्रेजी शराब जप्त।
रायगढ़:- दिनाँक29/3/24 को प्रभारी अधिकारी अध्यक्ष सुखानंद पटेल को सूचना मिली कि रायगढ़ पूंजीपथरा मार्ग पर संचालित वेलकम ढ़ाबा के द्वारा भारी मात्रा में देशी/ अंग्रेजी शराब की बिक्री किया जा रहा है। पुलिस की टीम द्वारा शराब रेड की सूचना पर कार्यवाही की गई। जहां पर मिला व्यक्ति अपना नाम मंदीप सिंह भाठिया पिता परमजीत सिंह भाठिया उम्र26 वर्ष बताई गई। जहां शराब विक्रेता के संबंध में पूछताछ की जा रही है, शराब बिक्री के लिए ढाबा के पीछे प्लास्टिक बोरी में छुपाकर 11 नग बीयर, 9 पाव देशी व अंग्रेजी शराब पाई गई। जिसे जप्त किया गया। जिसके लिए अपराध संख्या 206/2024 धारा 34(2),59( क) के तहत कार्यवाही की गई। जिसमे प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, श्री राम साहू, रक्षक जगमोहन, मनोज पटनायक और आशीष महंत शामिल रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.