ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक की मौत
बालाघाट मध्यप्रदेश। आज दोपहर लगभग १२ बजे पुलिस थाना भरवेली के अंतर्गत आने वाला ग्राम आंवला झ री में स्टेट हाई वे पर एक व्यक्ति को ट्रेक्टर की टक्कर से मौके पर मौत हो गई ।ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर सहित मौके से फरार हो गया है ।मृतक का नाम हीरापुर भगतसिंह चौक निवासी सुदर्शन पिता शंकर पासी बताया जा रहा है ।भरवेली पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शव परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर मामले की जांच कर रही है ।
सी आई न्यूज बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.